नमस्कार दोस्तों, आज हम पढ़ेंगे की भारतीय न्याय संहिता 2023 के अध्याय 5 की धारा यानी (BNS Section 71) महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध के बारे में एवं पूर्ण जानकारी देंगे कि यह भारतीय न्याय संहिता की धारा 71 क्या कहती है और इसका क्या अभिप्राय है? साथ ही हम आपको Bhartiya Nyaay Sanhita (बीएनएस) की धारा 71 के अंतर्गत [बार बार अपराध करने वालों के लिए सजा] की परिभाषा इत्यादि की जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
Law Dharavahik
द्वारा विवरण
बीएनएस धारा 71 एक ऐसा प्रावधान है जिसका उद्देश्य इन धाराओं में 64, 65, 66, या 70 के तहत बार-बार गंभीर अपराध करने वाले व्यक्तियों के लिए है जिसका उद्देश्य आजीवन कारावास या मृत्युदंड सहित कठोर दंड देना है।
पुस्तक द्वारा विवरण
BNS Section 71
जो कोई, धारा 64 या धारा 65 या धारा 66 या धारा 70 के अधीन दंडनीय किसी अपराध के लिए पूर्व में दंडित किया गया है और तत्पश्चात् उक्त धाराओं में से किसी के अधीन दंडनीय किसी अपराध के लिए सिद्धदोष ठहराया जाता है, आजीवन कारावास से, जिससे उस व्यक्ति के शेष प्राकृत जीवनकाल के लिए कारावास अभिप्रेत होगा, या मृत्युदंड से दंडित किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें